|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:58 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

सीमा विवाद के लिए भारत के राजनीतिक दल जिम्मेदारः चीनी ‌मीडिया

बीजिंग/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Thursday, February 16, 2012    11:56 AM
Indian political system behind border issue China media

सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन एक बार फिर आमने-सामने हैं। चीनी मीडिया के मुता‌बिक भारत और चीन के बीच सीमा विवाद नहीं सुलझने की वजह हिंदुस्तान की बहुदलीय राजनीतिक प्रणाली है। इसका साफ असर दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते और बातचीत पर देखा जा सकता है।

हर राजनीतिक दल की अपनी समझ
चीनी मीडिया के मुताबिक भारत में हर राजनीतिक दल की सीमा विवाद पर अलग-अलग राय है। ऐसे में किसी खास निष्कर्ष पर पहुंचना दोनों मुल्कों के लिए मुश्किल है। चीनी मीडिया ने भारतीय अखबारों और टीवी चैनलों पर चीन से संबंधित खबरों की भी आलोचना की है। मसलन अखबारों में मैकमोहन रेखा को लेकर गलत धारणाएं बनाई जा रही है।

बातचीत से माहौल में प्रगति हुई
पिछले महीने ही सीमा मामले पर भारत-चीन के बीच 15वें दौर की बातचीत हुई थी। दोनों ही देश के प्रतिनिधियों ने बातचीत को सकारात्मक और बेहतर बताया था। पीपुल्स डेली ऑनलाइन के हवाले से बताया गया है कि अब तक 15 बार भारत और चीन के प्रतिनिधि सीमा मसले को सुलझाने के लिए बातचीत की मेज पर बैठ चुके हैं। हालांकि इस मामले में बातचीत में बेहतर प्रगति हुई है।

हालांकि पिछले कुछ सालों में स्थितियां बदली है। अब भारत सरकार के कुछ अधिकारी मानते हैं कि चीन, पाकिस्तान के अलावा भारत से भी रिश्ते सुधार रहा है।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को डर, भारत-चीन में छिड़ सकता है युद्ध
सीमा पर तनाव घटाने पर भारत-चीन राजी
आप की राय -
kuldeep, hardoi
चीन के साथ युद्घ किया जाए
prakash kalakoti, bageshwar
मेरा मानना है क़ि भारत के एक बहुदलीय राष्ट्र होने का सीमा विवाद पर कोई प्रभाव नहीं हो सकता क्यूंकि यह दुनिया का सबसे सफल लोकतंत्र है ,और लोकतंत्र में सरकारें बदलती रहती hai इसका यह मतलब नहीं हो सकता क़ि उससे राष्‍ट्रीय नीतिया इतनी ज्यादा बदल जाये क़ि सीमा विवाद जैसा मामला उलझ जाय.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132