|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:04 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

चीन में पैदा हुआ छोटा सूमो

बीजिंग।
Story Update : Sunday, February 19, 2012    10:08 PM
Little Sumo was born in China

चीन के हेनान प्रांत में 7.4 किलोग्राम के छोटे सूमो का जन्म हुआ है, जिसे देश के सबसे वजनी नवजात का तमगा हासिल हुआ है। छोटे सूमो पहलवान की तरह दिखने वाले चुनचुन ने वर्ष 2008 और 2010 में पैदा हुए दो बच्चों को पछाड़कर सर्वाधिक वजनी बच्चा होने की उपाधि हासिल की है। उन दोनों बच्चों का वजन जन्म के समय 6.98 किलोग्राम था। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज सबसे वजनी नवजात जन्म के समय 10.77 किलोग्राम का था।

ऑपरेशन करीब 20 मिनट तक चला
समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक हेनान के झिंगझियांग शहर में चुनचुन का जन्म चार फरवरी को हुआ। बच्चा ऑपरेशन के जरिए पैदा हुआ। ऑपरेशन करीब 20 मिनट तक चला। चिकित्सकों के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
बच्चे की मां 29 वर्षीय वांग यूजुआन ने कहा कि चुनचुन की बड़ी बहन का वजन जन्म के वक्त चार किलोग्राम था, जो अब छह वर्ष की है।

वजन जन्म के समय 10.77 किलोग्राम
वांग ने कहा कि मुझे लगा था कि बच्चे का वजन साढ़े चार किलोग्राम से पांच किलोग्राम होगा। मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उसका वजन इतना अधिक होगा। दुनिया में सबसे अधिक वजन के बच्चे का रिकॉर्ड अमेरिका के ओहियो में वर्ष 1879 में पैदा हुए बच्चे के नाम है, जिसका वजन जन्म के समय 10.77 किलोग्राम था। उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है, लेकिन दुर्भाग्यवश जन्म के 11 घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132