|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:05 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

तिब्बत की मांग को लेकर फिर आत्मदाह

बीजिंग।
Story Update : Tuesday, February 14, 2012    9:18 PM
another boddh Randy self immolation

चीन में धार्मिक स्वतंत्रता और तिब्बत की स्वायत्तता की मांग को लेकर तिब्बतियों के आत्मदाह का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन के पश्चिमी सिचुआन प्रांत में एक तिब्बती भिक्षु ने सोमवार को आत्मदाह कर लिया। मानवाधिकार संगठन ‘इंटरनेशनल कैंपेन फार तिब्बत’ ने इंटरनेट पर एक बयान जारी करके बताया कि सिचुआन प्रांत के अबा में लोब्सांग ज्ञात्सो (19) नामक इस भिक्षु ने सोमवार शाम खुद को आग लगा ली।

दो अन्य तिब्बतियों को भी बेरहमी से पीटा
बयान में बताया गया कि घटना में भिक्षु की जान तो बच गयी लेकिन आग की लपटें शांत होने के बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। बाद में सुरक्षा बल के जवान उसे अपने साथ ले गए। संगठन ने बताया कि जवानों ने ज्ञात्सो को बचाने गए दो अन्य तिब्बतियों को भी बेरहमी से पीटा। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि ज्ञात्सो जीवित है अथवा उसकी मौत हो गयी। हालांकि कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय की एक अधिकारी ने बताया कि सरकार मामले की जांच कर रही है लेकिन अब तक उसे ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है जिसे वह संवाददाताओं के साथ साझा कर सकें।

तीन तिब्बतियों के आत्मदाह की तैयारी
इस बीच रेडियो फ्री एशिया ने बताया कि चीन के पुलिसकर्मियों ने गत शनिवार को स्थानीय थाने पर तीन तिब्बतियों के आत्मदाह की तैयारी संबंधी पोस्टर लगाए जाने के बाद एक तिब्बती युवक ताशी पाल्देन (21) को हिरासत में ले लिया। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि पाल्देन पोस्टर लगाने का संदिग्ध है अथवा नहीं।

कोशिश को सख्ती से कुचल दिया जाएगा
गौरतलब है कि चीन ने धार्मिक स्वतंत्रता की मांग को लेकर तिब्बतियों के आत्मदाह और तिब्बती बहुल इलाकों में हिंसक संघर्ष के लिए उनके आध्यात्मिक गुरू दलाईलामा और विदेशी समूहों को जिम्मेदार ठहराते हुए हाल ही में कहा था कि देश में हिंसा भड़काने की किसी तरह की कोशिश को सख्ती से कुचल दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तिब्बती भिक्षुओं की आत्मदाह की घटना में वृद्धि के लिए दलाईलामा को जिम्मेदार ठहराया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष से अब तक 20 तिब्बती भिक्षु और भिक्षुणियों ने तिब्बत की स्वायत्तता और दलाईलामा की वापसी की मांग को लेकर आत्मदाह कर लिया है। इनमें से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी है।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Indrajit Das, Agartala
चाइना जादा दिन इस बिद्रोह को झेल नही सकेगा. एह बिद्रोह सबसे करा बिद्रोह साबित होगा.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132