|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:06 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

चीन में एक और नन ने किया आत्मदाह

बीजिंग।
Story Update : Sunday, February 12, 2012    9:45 PM
nuns in China by self immolation

चीन में धार्मिक स्वतंत्रता और तिब्बत की स्वायतता की मांग को लेकर तिब्बतियों के आत्मदाह का सिलसिला जारी है। दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में तिब्बती बौद्ध कान्वेंट की एक नन ने कल आत्मदाह कर लिया1 घटना में नन की जान तो बच गयी लेकिन वह बुरी तरह झुलस गयी है।

सुरक्षा बल के जवान उसे अपने साथ ले गये
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सिचुआन प्रांत के अबा काउंटी में तेनजिन कोएद्रोन.18. नामक इस नन ने कल शाम खुद को आग लगा लिया। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बल के जवान उसे अपने साथ ले गये। जवानों ने घटनास्थल को चारो ओर से घेर लिया है लिहाजा कान्वेंट के भीतर की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

एक नन ने गत अक्टूबर में आत्मदाह किया
तिब्बत की स्वायतता के लिये काम कर रहे संगठन..‘‘ तिब्बत.. की निदेशक स्टीफनी ब्रिगदेन ने भी एक बयान जारी करके घटना की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि इसी कान्वेंट की 20 वर्षीय एक नन ने गत अक्टूबर में आत्मदाह कर लिया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132