|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:09 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

रूस में ठंड से 315 लोगों की मौत

मास्को/एजेंसी।
Story Update : Tuesday, February 14, 2012    12:57 PM
315 people died from the cold in Russia

रूस में कड़ाके की सर्दी और बर्फबारी से मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में इस साल अब तक ठंड से 315 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सर्दी की वजह से साढ़े पांच हजार से ज्यादा लोग ‌बीमार हो गए हैं। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ठंड जनित बीमारियों के कारण तीन हजार 382 लोग देश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें 52 बच्चे शामिल हैं।

पारा शून्य से 20 डिग्री ‌नीचे पहुंचा
मंत्रालय ने बताया कि रूस में पिछले सप्ताह से 60 क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड जारी है। ठंड से देश के दक्षिणी इलाकों में सर्वाधिक क्षति हुई है। इस इलाके के लोग गुलाबी सर्दी के आदी थे, लेकिन इस साल यहां का तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे चला गया है। ऐसे में यहां के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रही है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132