|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:10 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

इटली में ठंड से मरने वालों की संख्या 60 हुई

रोम।
Story Update : Sunday, February 12, 2012    9:44 PM
60 the death toll from the cold in Italy

इटली में दशकों की सबसे भयानक ठंड से शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 60 हो गई। मध्य इटली के कई छोटे शहरों में हिमपात के कारण परिवहन एवं विद्युत सेवाएं बाधित हो गई है, जहां हजारों की संख्या में लोग अपना घर-बार छोड़ अन्यत्र चले गए हैं।

रोम में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार ‘राय’ टेलीविजन ने कहा है कि शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 60 हो गई। इसमें कई बुजुर्ग थे, जिनकी ठंड के कारण मौत हो गई। रोम में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं, जबकि राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आधी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पूरे इटली में रेलगाड़ियां या तो विलंब से चल रही हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है।

इटली में तापमान शून्य से नीचे चला गया
रेल मार्गों और राजमार्गों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके कारण यातायात जाम है और हजारों की संख्या में लोग अपने वाहनों में फंसे हैं। पूरे इटली में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, और उत्तरी पीमोंटे क्षेत्र में शून्य से 20 डिग्री और माउंट रोसा में शून्य से 30 डिग्री नीचे पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड का मौजूदा दौर अगले सप्ताह के मध्य तक बना रह सकता है। इसके कारण कुछ जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में पहुंच गए हैं। म


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
ठंड से इटली में 17 की मौत
ठंड से जमा यूरोप, 164 लोग मरे
यूरोप में ठंड का कहर जारी, 220 मरे
यूक्रेन में ठंड ने ली 30 की जान
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132