|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:11 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

ईयू ने इस्राइली राजनयिकों पर हमले की निंदा की

ब्रसेल्स।
Story Update : Tuesday, February 14, 2012    10:47 AM
EU condemned the attacks on diplomats Israelis

यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत व जार्जिया में इस्राइली राजनयिकों की कारों पर हुए बम हमलों की निंदा की है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को हुए एक बम विस्फोट में इस्राइली दूतावास की कार में आग लग गई थी और चार लोग घायल हुए थे, जबकि तबीलिसी में एक राजनयिक की कार के नीचे रखे विस्फोटक उपकरण का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया गया था।

अमेरिका ने भी की निंदा
यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की उच्च प्रतिनिधि कैथरीन एश्टन के प्रवक्ता ने एक लिखित वक्तव्य में कहा कि उच्च प्रतिनिधि ने आज इस्राइली दूतावासों को निशाना बनाकर भारत व जार्जिया में किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। अमेरिका ने भी इन हमलों की निंदा की है और जांच में मदद के लिए कहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अमेरिकी ने दुनियाभर में राजनयिकों की सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता दी है और हम ऐसी कायरतापूर्ण कार्रवाई की जांच में मदद देने के लिए तैयार हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132