|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:11 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

पाकिस्तान संग बेहतर रिश्ता चाहता है ईयू

ब्रुसेल्स/आईएएनएस।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    1:05 PM
EU wants better relations with Pakistan

यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान के साथ सम्बंध सुदृढ़ बनाने के लिए एक योजना मंजूर की है। ईयू की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इस पंचवर्षीय योजना से क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बढ़ेगी।

वेबसाइट ‘ईयूएशियान्यूज’ ने एश्टन के हवाले से बताया, ‘ईयू पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करेगा ताकि इसके लोगों की आर्थिक एवं विकास सम्बंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके। सुरक्षा भी मुहैया हो।’ इस योजना के क्रियान्वयन के लिए दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हो चुकी है।

एश्टन ने कहा कि अप्रैल में प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा के दौरान विदेश मंत्री हिना रब्‍बानी खार के साथ वह आपसी सहयोग पर आधारित रणनीतिक वार्ता शुरू करेंगी। इस योजना की घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली में होने वाली भारत-ईयू वार्ता से ठीक पहले की गई है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132