|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:15 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

इटली ने जमाई धौंस मछुआरों की मौत की जांच सौंपने का कहा

रोम/एजेंसी।
Story Update : Tuesday, February 21, 2012    2:06 AM
Italy dominate the law to delegate the investigation of the death of fishermen

इटली ने अपने नौसैनिकों द्वारा भारतीय मछुआरों को मारे जाने की घटना को लेकर उल्टा भारत ही पर धौंस जमाते हुए इस मामले की जांच का काम उसे सौपें जाने की सोमवार को मांग की और इनकी गिरफ्तारी के लिए भारतीय पुलिस की आलोचना की। इटली के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके दावा किया कि इस मामले की जांच इटली को सौपी जानी चाहिए क्योंकि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में इटली के झंडे वाले जहाज से हुई है। मंत्रालय ने कहा कि उसके नौसैनिक चूंकि इतालवी सेना के अधिकारी हैं इसलिए दूसरे देश में उन्हें विशेष छूट हासिल है।

विदेश मंत्री गुलियो तेर्जी ने संवादद दाताओं से कहा कि इस मामले की न्यायिक प्रकृति मे काफी अंतर है। मंत्रालय के बयान में कहा गया कि भारतीय पुलिस की ओर से की गई एकतरफा कार्रवाई को देखते हुए तथ्यों की पुष्टि के लिए दोनों शों के बीच संपर्क तथा सहयोग जरूरी है। मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि इटली के जहाज पर सशस्त्र सैनिकों की मौजूदगी देश के कानून तथा अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुदी डाकुओं से लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के अनुरूप है
विदश मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता दोनों देशों के बीच ऐसी कोई व्यवस्था है जिससे इस मामले की जल्द निकलने का रास्ता साफ हो सके।

मंत्रालय ने कहा कि मामले का हल निकालने में मदद करने के लिए इटली के राजनयिकों का एक दल भारत भेजा गया है लेकिन भारतीय अधिकारियों के साथ उनकी मुलाकात में कोई समझौता नहीं हो सका। इटली के दैनिक ला रिपब्लिका ने एनरिका लेक्सी जहाज के कैप्टन उम्ब्रेतो वितेल्ली के हवाले से दावा किया था कि मछली पकडने वाली नौका के जहाज के करीब पहुंचने पर उसके कर्मियों ने चेतावनी के लिए गोलियां चलायीं। कैप्टन ने जहाज के मालिक और देश के प्रशासन को जो रिपोर्ट भेजी है उसमें किसी के हताहत होने की बात नहीं है। इटली के अखबारों ने अपनी अटकलों में कहा है कि संभवत:जिस नौका पर उसके नौसैनिकों ने फायरिग की थी वह भारतीय मछुआरों वाली नौका नहीं थी। दैनिक ला स्तांपा ने तो इतालवी सैनिकों के हवाले से यहां तक कहा दिया है कि जिस नौका पर उन्होंने गोली चलायी थी उस पर पांच सशस्त्र लोग थे न कि 11 निहत्थे मछुआरे जैसा कि भारतीय अधिकारी कह रहे हैं।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
sumit gupta, new delhi
पहले इंडिया कुछ बोल कर तो दिखाए,सोनिया के होते हुए।
anand, New Delhi
कुछ नहीं करंगे इंडियन बस थोडा बोलेंगे और चुप हो जायेंगे
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132