|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:16 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

नार्वे: 3 माह बाद बच्चों से मिले भारतीय दंपति

ओस्लो।
Story Update : Saturday, February 18, 2012    1:42 AM
Norwegian 3 months the children met the couple

तीन महीने के इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को भारतीय मूल के अनुरूप और सागरिका भट्टाचार्य खुद से अलग किए गए बच्चों से मिले। स्टावानपगेर के फोस्टर होम में भारतीय दंपति चाइल्ड वेलफेयर प्रशासन की कड़ी निगरानी में बच्चों से मिले। भारतीय दंपति को तीन वर्षीय अभिज्ञान और ऐश्वर्या के साथ दो घंटे गुजारे। इस दौरान बच्चों के अंकल अरुणाभाष भी मौजूद थे। खुश दिखाई दे रहे अनुरूप ने कहा कि हमें देखकर हमारे बच्चे काफी खुश थे। उनसे मुलाकात काफी अच्छी रही। अभिज्ञान ने मिलते ही मुझसे लिपट गया। इस मिलन के लिए मैं पिछले तीन माह से तरस रहा था।

सही तरीके से देखभाल नहीं करने का आरोप
बच्चों से मिलकर भावुक हुईं सागरिका ने कहा कि वह अपने बच्चों को जल्द से जल्द वापस चाहती हैं और उन्हें भारत वापस ले जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं केवल यह चाहती हैं कि अभिज्ञान और ऐश्वर्या को परिवार के पास होना चाहिए और वे उन्हें भारत वापस ले जाएं। दोनों बच्चों को पिछले साल मई में प्रोटेक्टिव केयर के तहत नार्वे के चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज ने सही तरीके से देखभाल नहीं करने पर दंपति से अलग कर दिया था। इसके पहले शुक्रवार को दिन में नार्वे के अधिकारियों ने कहा था कि दोनों बच्चों को उनके अंकल को सौंपे जाने के मामले में मार्च की शुरुआत में ले लिया जाएगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
नार्वे ने बनाया राजनयिक दबाव
बच्चे नार्वे परिवार को सौंपने पर राजी
बच्चे हथियाने में आगे है नार्वे की बाल संरक्षण
बच्चे वापस लाने की अनुमति दे नार्वे
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132