|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:17 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

ईरान और आईएइए के बीच परमाणु वार्ता विफल

विएना/रायटर।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    12:52 PM
Nuclear talks between Iran and Aiaia is fail

विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर संयुक्त राष्ट्र परमाणु उर्जा एजेंसी (आईएइए) और ईरान की वार्ता विफल हो गई है। आईएइए ने कहा कि ईरान ने उसे अपने महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। इस वार्ता के विफल होने के साथ ही अमेरिका और पश्चिमी देशों के बीच ईरान का तनाव और बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम की वजह से पहले ही अमेरिका के लगाए कड़े आर्थिक प्रतिबंध का सामना कर रहा है।

आईएइए की मांग को ठुकराया
विएना स्थित आईएइए ने अपने बयान में कहा कि ईरान के साथ 20 और 21 फरवरी को पहले और दूसरे दौर की वार्ता हुई। इसमें एजेंसी की टीम ने ईरान से पारचिम स्थित उसके सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करने की अनुमति मांगी। लेकिन ईरान ने इसकी अनुमति नहीं दी। बयान में आईएइए के महानिदेशक यूकिया अमानो के हवाले से कहा गया है कि ईरान यह रवैया निराशाजनक है। उन्‍होंने कहा कि आईएइए की टीम सकारात्मक भावना के साथ बातचीत करने गए थे लेकिन हमारे बीच कोई समझौता नहीं हो सका।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
mohammad kamil, lucknow
पूरी दुनिया को पता है की अमेरिका मुस्लिम्स कौन्त्रिएस को बर्बाद करना चता है और बर्बाद करता है जब वो अपनी सुरक्षा के लिये हर तरह के बम बनता है और उसका इस्तिमाल भी करता है तो उसे कोई नहीं रोकता है तो इरान को क्यों रोका जा रहा है सबको अपनी सुरक्षा करे का पूरा हक है
Danish Mumtaz, Ghazipur UP India
कोई भी देश अपने महत्वपूर्ण स्थान को विदेशी के सुपुर्द नहीं केर सकता ये उसकी अंतरिम सुरक्सा का मामला है
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132