|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:18 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

यूक्रेनी युवतियों को भारी पड़ेगा तिरंगे का अपमान

कीव/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Saturday, February 18, 2012    12:43 PM
Ukrainian girls may be jailed for insulting Indian flag

यूक्रेन के एक महिला संगठन की कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगे के अपमान की घटना पर वहां की सरकार कड़ा कदम उठा सकती है। इन महिलाओं ने 19 जनवरी को भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‌'तिरंगे' का अपमान किया था।

हो सकती है चार साल की सजा
पुलिस का कहना है कि इस अपराध के लिए महिलाओं को चार साल तक जेल की सुजा सुनाई जा सकती है। मालूम हो कि यूक्रेन के 'द फेमेन' समूह की सदस्य टॉपलेस महिलाएं भारतीय वीजा नियमों के विरोध में राजदूत के आवास पर पहुंचीं थी। उनके हाथ में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा था। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को फाड़कर जमीन पर फेंक दिया था। हालांकि पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

विदेश मंत्रालय के आदेश से नाराज थीं
ये महिलाएं भारतीय विदेश मंत्रालय के उस आदेश से नाराज थीं जिसमें सेक्स वर्करों की आमद पर अंकुश लगाने के लिए यूक्रेन से आने वाली 15 से 40 साल के बीच की महिलाओं के लिए वीजा नियम सख्त किए हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथों में 'हम वेश्याएं नहीं हैं', 'दिल्ली अपने वेश्यालय बंद करे' और 'हम चाहते हैं माफी मांगी जाए' लिखे पोस्टर थे। ये पोस्टर अंग्रेजी और रूसी भाषा में थे।

इस खबर को इंग्लिश में पढने के लिए क्लिक करें


9

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
ansh, udaipur
we are Indian and to be Indian we don`t have freedom still they people can do any thing against india and them govt. never take any action for it but if in INDIA any thing happen with them indian govt. supporte the foregoner not to the indian ther is no hearing of indian bcoz the person is indian and only bcoz of it foregoners are coming here not to travel to earn money bcoz if any thing happen in india than indian govt. pay them
deepak rajput, gurdaspur punajb
बहुत थे फुक्क शमीम खान ,,,
ASHOK, tirupur
इंडिया में लड़किया का क्या काम है यहा आ कर ६ महिना क्या करोगी अति प्रिय गोरी बहनों
Vikas Meravat, Indore
हमारे तिरंगे के साथ जो हुआ उसका जवाब हमारे सरकार को जरुर देना चाहिए।
nadeem ansari, delhi
विदेश मंत्रालय का कदम एक साहसिक कदम है वेश्यावृति को कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता .
sudhir, kanpur
कोई भी भारतीय तिरंगे का अपमान नहीं बर्दाशत करेगा
pravin kumar, Gaya
अगर वहां की महिला वेश्यावृति के लिए आती हैं तो यह बहुत गलत है ओर हमारे तिरंगे के साथ जो हुआ उसका जवाब हमारे सरकार को जरुर देना चाहिए।
Arvind, Mumbai
टॉपलेस होकर नाचना और झंडे फेकना क्या यही उक्रेन की तहजीब है, आपकी सोच पर तरस आता है, भारत सरकार की नीति एकदम सही है,
shameem Khan, Gorkahpur
विदेश मंत्रालय को ऐसे कानून बनाने की क्यों आवश्यकता हुई। ये कहना की उक्रेन की औरतें वेश्यावृति के लिए आती हैं ये गलत है। ऐसा लगता है उक्रेन की सरकार हमारे सरकार से ज्यादा तहज़ीब वाली है।
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132