पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बेपरवाह ईरान ने तेहरान स्थित परमाणु रिएक्टर में देश में ही बनी परमाणु ईंधन रॉड लगानी शुरू कर दी हैं। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी का कहना था कि पहली रॉड राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने रिएक्टर में डाली। सरकारी टीवी पर बुधवार को हुए इस समारोह की सीधी तस्वीरें दिखाई गईं, जिनमें वैज्ञानिकों को राष्ट्रपति अहमदीनेजाद को पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए दिखाया गया।
परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए
अमेरिका और इस्राइल का दावा रहा है कि ईरान परमाणु हथियार कार्यक्रम पर काम कर रहा है, जबकि तेहरान इस आरोप से इनकार करता रहा है। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। ईरानी मीडिया ने यह भी खबर दी है कि तेहरान ने पत्र लिखकर यूरोपीय संघ से परमाणु कार्यक्रम पर दोबारा बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई है।
परमाणु कार्यक्रम
10 जनवरी, 2006 : नाभिकीय शोध केंद्र पर लगी संयुक्त राष्ट्र की सील तोड़ शोध कार्य शुरू किया
13 फरवरी, 2006 : यूरेनियम संवर्धन शुरू किया
27 अक्तूबर, 2006 : सेंट्रीफ्यूज्स के नए नेटवर्क में यूरेनियम एफ-6 गैस डाल कर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की
9 अप्रैल, 2009 : अहमदीनेजाद ने कहा, खुद को दुनिया में उचित दर्जा दिलाने के लिए परमाणु कार्यक्रम जारी रखेेंगे
9 नवंबर, 2011 : आईएईए ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ईरान कुछ महीनों में परमाणु हथियार बनाने में सक्षम
0
खबर पर अपनी राय दें