|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:23 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

ईरान ने बैंकाक हमले की निंदा की

तेहरान/आईएएनएस।
Story Update : Wednesday, February 15, 2012    2:52 PM
Iran condemned attack Bangkok

ईरान ने बैंकाक में हुए तीन विस्फोटों की बुधवार को निंदा की। इन विस्फोटों में पांच व्यक्ति घायल हो गए थे। घायलों में एक ईरानी भी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रमीन मेहमानपरस्त ने इजरायल द्वारा ईरान पर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया और मंगलवार को बैंकाक में हुए विस्फोटों से किसी तरह का सम्बंध होने से इंकार किया।

नई दिल्ली में सोमवार को इजरायली दूतावास की एक कार पर हुए आतंकवादी हमले में एक इजरायली राजनयिक की पत्नी सहित चार व्यक्ति घायल हो गए थे। उसी दिन जार्जिया की राजधानी तबलिसी में एक हमले को उस समय विफल कर दिया गया था, जब इजरायली दूतावास के एक सतर्क कर्मचारी ने अपनी कार के नीचे एक बम लगा हुआ देखा।

इसके एक दिन बाद बैंकाक में तीन विस्फोट हुए और एक ईरानी सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायल ईरानी व्यक्ति ने एक बम फेका था, जो एक पेड़ से टकराकर उसके पास आकर फट गया। इस घटना में उसके दोनों पैर उड़ गए।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132