|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:23 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

ईरान ने खारिज किए हमले के आरोप

तेहरान।
Story Update : Tuesday, February 14, 2012    10:51 AM
Iran has dismissed assault charge

ईरानी विदेश मंत्रालय ने सभी प्रकार के आतंकवादी हमलों की निंदा की। साथ ही ईरान ने भारत व जार्जिया में इस्राइली दूतावासों पर हुए हमलों के आरोपों से इंकार किया है। अल-अलाम टेलीविजन के हवाले से बताया गया कि हमलों के आरोप को खारिज करते हुए ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रमिन मेहमानपरस्त ने कहा कि ईरान इस्राइली के यहूदी शासन द्वारा लगाए गए आरोपों से इंकार करता है।

हिजबुल्लाह को ठहराया जिम्मेदार
मेहमानपरस्त ने कहा कि ईरान सभी प्रकार के आतंकवादी हमलों की निंदा करता है। भारतीय राजधानी दिल्ली में इस्राइली दूतावास की कार पर बम हमला हुआ था। जिसमें दूतावास के एक कर्मचारी की पत्नी व तीन भारतीय घायल हुए थे। इसी दिन जार्जिया की राजधानी तबीलिसी में भी इस्राइली दूतावास पर एक बम हमले की साजिश का पता लगाया गया। दूतावास के एक कर्मचारी ने एक कार से लगे विस्फोटक उपकरण को देख लिया, जिसके बाद उसे निष्क्रिय कर दिया गया। इसके बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान व लेबनान के शिया सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह को हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132