|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:25 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

परमाणु रिएक्टर में ईंधन की छड़ें लगाएगा ईरान

तेहरान/आईएएनएस।
Story Update : Wednesday, February 15, 2012    1:49 PM
Iran will fuel rods in nuclear reactors

ईरान पहली बार घरेलू स्तर पर निर्मित परमाणु ईंधन की छड़ें अनुसंधान रिएक्टर में लगाएगा। यह जानकारी एक शीर्ष ईरानी अधिकारी ने जाहिर की। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपप्रमुख अली बाघेरी ने बातचीत में कहा कि पश्चिमी देश हमारी मदद नहीं करना चाह रहे थे, लिहाजा हमने परमाणु ईंधन की छड़ें बनाने के लिए यूरेनियम को 20 प्रतिशत संवर्धित करना शुरू किया।

बाघेरी ने कहा कि ईरानी विशेषज्ञों द्वारा पहली बार तैयार की गई ये परमाणु छड़ें बुधवार को तेहरान रिसर्च रिएक्टर में ईरानी राष्ट्रपति मोहम्मद अहमदीनेजाद की उपस्थिति में लगाई जाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि परमाणु रिएक्टर में घरेलू स्तर पर निर्मित परमाणु ईंधन छड़ों का स्थापित किया जाना ईरान के परमाणु कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

अहमदीनेजाद ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में इस सप्ताह एक महत्वपूर्ण घोषणा करेगा। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिए है, जो किसी भी देश का मौलिक अधिकार है। लेकिन पश्चिमी देशों और इजरायल ने आरोप लगाया है कि तेहरान गुप्त तरीके से परमाणु हथियार बनाने के लिए काम कर रहा है, जिसका ईरान ने खण्डन किया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132