|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:26 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

इराक में आत्मघाती हमला, 16 लोगों की मौत

बगदाद/एजेंसी।
Story Update : Sunday, February 19, 2012    9:58 PM
Suicide attack in Iraq 16 dead

इराक में एक आत्मघाती हमले में 16 की मौत और 26 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पुलिस अकादमी से निकल रहे जवानों के बीच खुद को उड़ा लिया। इराकी सुरक्षा बलों पर विद्रोहियों द्वारा किया गया यह नया हमला था। ज्ञात रहे कि वहां अकसर ही सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है।

नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया
इराकी पुलिस ने बताया कि हमलावर अपनी कार को राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के परिसर उस ओर लेकर आया, जहां से नए जवान सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। थोड़ी देर में वहां जोरदार धमाका हुआ। फिलहाल इस धमाके पर किसी भी अधिकारी की प्रतिक्रिया नहीं आयी है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132