|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:35 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

मैक्सिको की जेल में ‌हिंसक संघर्ष, 44 कैदी मरे

मैक्सिको/रायटर।
Story Update : Monday, February 20, 2012    11:43 AM
44 prisoners died in Mexicans jail

उत्तरी मैक्सिको के बाहरी इलाके के मांट्रेरी शहर की एक जेल में दो गुटों के बीच हुए जबर्दस्त संघर्ष में मरने वाले कैदियों की संख्या कम से कम 44 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घटना रविवार सुबह की है। किसी बात को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि कैदियों ने एक दूसरे पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया।

आगजनी से हुई मौत
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जेल के अन्दर आगजनी भी की, जिसके कारण 44 कैदियों की मौत हो गई। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किन गुटों के बीच ए झडपें हुई है। स्थानीय सरकार के प्रवक्ता जार्ज डोमनी ने बताया कि भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढे पांच बजे सुरक्षा बलों ने मौके पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना के कुछ देर बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पहले भी हुई ऐसी घटना
देश के उत्तरी क्षेत्र की एक जेल में गत जनवरी में दो गुटो के बीच हुई झड़प में 31 कैदी मारे गए थे और 13 घायल हुए थे। राष्ट्रपति फिलिप केलडरन के मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान शुरू करने के बाद गत पांच वर्षो में अब तक करीब 50 हजार लोग मारे जा चुके है। मध्म अमेरिकी देश होंडूरस में गत सप्ताह एक जेल में आग लग गई, जिसके कारण 350 से अधिक कैदियों की मौत हो गई।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132