|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:36 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

यमन में अल शहाब के ठिकाने पर हमला

मोगादिशू/रायटर।
Story Update : Sunday, February 19, 2012    2:16 PM
Attack in Yemen on whereabouts of AlShahab

यमन के किसमायो बंदरगाह के निकट आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुडे़ अल शहाब के एक ठिकाने को निशाना बनाकर शनिवार को मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले में हताहतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है तथा यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हमला किस देश ने किया था।

हमले की हुई पुष्टि
दक्षिणी क्षेत्र जूबा में सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद फराह ने इस हमले की पुष्टि की है। मिसाइल किसमायो से 12 किलोमीटर दूर समुद्र तट के पास गिरी। इस स्थान का इस्तेमाल अल शहाब के आतंकवादी करते है। फराह ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि यह हमला किस देश ने किया। किसमायो के निवासी अली भुले ने बताया कि कल देर रात आसमान में पहले समुद्र की ओर बडी़ सी लाइट दिखाई दी। यह हमारे ऊपर से गुजरी उसके बाद जबर्दस्त धमाके के साथ विस्फोट हुआ।

केन्या और अल शहाब ने नहीं दी प्रतिक्रिया
केन्या ने सोमालिया से लगती सीमा पर मुस्लिम आतंकवादियों को कुचलने के लिए अक्टूबर में अपनी सेना भेजी थी। उसने आगाह भी किया था कि वह मध्य और दक्षिणी सोमालिया में अड्डा जमाये आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हवाई हमले भी करेगा। कल के हमले के बाद केन्या और अल शहाब की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132