|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:36 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

ब्राजील में विमान दुर्घटना, 4 लोगों की मौत

रियो डी जेनेइरो।
Story Update : Friday, February 17, 2012    11:39 AM
Brazil plane crash 4 dead

ब्राजील के पारा प्रांत में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पारा प्रांत में कमेटा हवाईअड्डे से दो इंजन वाले एक छोटे विमान ने उड़ान भरी थी। उडान भरने के कुछ ही मिनटों बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक पायलट, एक सह-पायलट तथा दो सुरक्षों कर्मियों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि यह विमान कमेटा में एक बैंक के लिए पैसा लेकर आया था तथा पारा की राजधानी बेलेम की ओर लौट रहा था। इस बीच स्थानीय वायु सेना कार्यालय ने एक दल घटनास्थल पर भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132