|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:37 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

ईरान आईएईए के साथ करे सहयोगः मून

वियना/वार्ता।
Story Update : Saturday, February 18, 2012    12:44 PM
Cooperation with the IAEA to Iran Moon

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा है कि ईरान को देश के परमाणु कार्यक्रम के विवादास्पद पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए अतंरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ सहयोग करना चाहिए। मून ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह आईएईए की हाल ही में जारी की गई उस रिपोर्ट को लेकर बेहद चिंतित हैं, जिसमें ईरान के परमाणु विकास कार्यक्रम में सैन्य आयामों की आशंका होने का संकेत दिया गया है।

परमाणु कार्यक्रम पर भरोसा दिलाए ईरान
महासचिव ने ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और उनकी सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अतंरराष्ट्रीय समुदाय को यह विश्वास दिलाए कि उनका परमाणु विकास कार्यक्रम वास्तव में शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि सभी मुद्दों का हल बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्वक ढंग से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को शांति से ही सुलझाया जा सकता है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
ओबामा बोले, ईरान पर सैन्य कार्रवाई खतरनाक
ईरान पहुंचा आईएईए का प्रतिनिधिमंडल
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132