|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:38 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

इक्वाडोरः बस खाई में गिरी, 26 मरे

क्विटो/वार्ता।
Story Update : Monday, February 20, 2012    11:34 AM
Ikwador bus falls into ditch 26 dead

इक्वाडोर के उत्तरी प्रांत इम्बाबुरा में एक बस के गहरे खाई में गिर जाने से उसमें सवार 26 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इम्बाबुरा में रविवार शाम एक यात्री बस के चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस लगभग 50 मीटर गहरे खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार 26 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि हादसे के समय बस में चालक समेत कम से कम 41 यात्री सवार थे। यह बस इबारा-सैन लारेंजो राजमार्ग से गुजर रही थी तभी यह हादसा हुआ। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा खाई में फंसे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132