|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:38 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

कैमरून में दो माह में 200 हाथियों का शिकार

केप टाउन/वार्ता।
Story Update : Saturday, February 18, 2012    3:10 PM
In two months target of 200 elephants in Cameroon

मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक कम से कम 200 हाथियों को उनके बहुमूल्य दांतों की वजह से मौत के घाट उतार दिया गया है। अतंरराष्ट्रीय वन्यजीव कल्याण कोष (आईएफएडब्ल्यू) की अधिकारी सेलिना सिसलेर बियनवेनू ने बताया कि उत्तरी कैमरून के बोउबा नदजीदा राष्ट्रीय उधान में सुडानी शिकारियों ने कम से कम 200 हाथियों को मार डाला है।

वास्तविक स्थिति का कोई आंकलन नहीं
बियनवेनू ने बताया कि अब तक 100 हाथियों के शव बरादम किए जा चुके हैं और जिस प्रकार हाथियों का शिकर किया जा रहा है उससे वास्तविक स्थिति का आंकलन लगाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारण कई हाथी के बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गए हैं और यदि उनकी देख रेख नहीं की गई तो वह जल्द ही भूख और प्यास से मर जाएंगे । उन्होंने यह भी बताया कि देश में हो रहा अवैध शिकार उन हाथियों के बच्चों की मौत का कारण बनेगा।

पैसों से देते हैं क्षेत्रीय संघर्ष को बढ़ावा
उन्होंने बताया कि सुडान से आए शिकारियों के दल के लिए शुष्क मौसम में हाथियों को उनके दांतों के लिए मारना एक आम बात है। इन दांतों को एशिया तथा यूरोप के बाजारों में बेचने के लिए अफ्रीका के बाहर भेजा जाता है और इससे आए पैसे का इस्तेमाल क्षेत्रीय संघर्ष के लिए हथियार खरीदने में किया जाता है। गौरतलब है कि कैमरून के निकटम देश चाड की पूर्वी तथा दक्षिणी सीमा से सुडान की सीमा लगती है, जिसका फायदा उठाकर सुडानी शिकारी चाड के रास्ते होते हुए कैमरून में प्रवेश कर जाते हैं और हाथियों का शिकार करते हैं।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
RAM PYARE YADAV, BANGALORE
आई एम वैरी मच अनहैप्पी.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132