|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:43 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

ईरान के खिलाफ यूएन में पहुंचा इस्राइल

संयुक्त राष्ट्र/यरुशलम/एजेंसी।
Story Update : Friday, February 17, 2012    3:32 AM
Israil came to the UN against Iran

दिल्ली से लेकर बैंकाक तक इस्राइली राजनयिकों को हमलों में निशाना बनाने की कोशिशों पर ईरान और इस्राइल में टकराव तेज होता दिख रहा है। इस्राइल ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से शिकायत करते हुए कहा है कि ईरान और उसके हिजबुल्ला संगठन ने इस्राइली लोगों के खिलाफ हाल में भारत और थाईलैंड में आतंकी अभियान चलाया। इस्राइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से ईरान, हिजबुल्ला और उनके आतंकी ढांचे के खिलाफ कदम उठाकर इस समस्या के समाधान की मांग भी की है।

तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे
दिल्ली में इस्राइली दूतावास की कार पर हमले के बाद इस्राइल ने भारत को भी चेताया है कि आपके यहां आतंकी सेल सक्रिय हैं। इस्राइल के ऊर्जा और जल संसाधन मंत्री उजी लैंडाऊ ने कहा है कि दिल्ली में हुए हमले से साफ हो गया है कि भारत में आतंकी सेल मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन आतंकियों ने हमें हाल ही में निशाना बनाया, लेकिन ये अतीत में भारतीय लोगों को निशाना बना चुके हैं। इसलिए दोनों देशों को मिलकर अब इस समस्या से निपटना होगा। उजी अगले सप्ताह से तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं।

इन देशों की संप्रभुता को चुनौती दी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को भेजे शिकायती पत्र में इस्राइल ने कहा है कि इन हमलों में ईरानी सत्ता की छाप मिलती है। साथ ही हिजबुल्ला नेतृत्व के हाथ होने के संकेत भी मिलते हैं। इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रॉन प्रोसोर की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि ईरान के यह कृत्य लेबनान, मध्य पूर्व और अन्य निशाना बनाए गए देशों की सुरक्षा के लिए खुली चुनौती हैं। इसमें कहा गया है कि थाईलैंड, भारत, बुल्गारिया, जॉर्जिया और अजरबेजान में ईरान और हिजबुल्ला ने बेगुनाह नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। साथ ही इन देशों की संप्रभुता को चुनौती दी है।

छद्म रूप से हिजबुल्ला का इस्तेमाल करता रहा
दिल्ली में इस्राइली दूतावास की कार पर सोमवार को हुआ हमला और बैंकाक के धमाके कोई अलग घटनाएं नहीं हैं। बैंकाक धमाकों में ईरानी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पत्र में कहा गया है कि ईरान ने विदेश नीति के तौर पर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को अपना रखा है। वह हमलों के लिए छद्म रूप से हिजबुल्ला का इस्तेमाल करता रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दिल्ली, तिब्लिसी और बैंकाक में हुए हमलों की तीखी निंदा करनी चाहिए। इस्राइल चाहता है कि बिना किसी देरी के सुरक्षा परिषद की ओर से इन हमलों की निंदा की जाए।

इस्राइल ने अपने राजनयिकों की सुरक्षा बढ़ाई
भारत समेत विभिन्न देशों में हुए हमले और हमले की कोशिशों के बाद इस्राइल ने अपने राजनयिकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस्राइल ने कई देशों में तैनात अपने राजनयिकों से घर से ही काम करने को कहा है। उनसे यह भी कहा गया है कि वे स्थानीय दूतावास बहुत जरूरी हो तभी जाएं। तेल अवीव में इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता यीगल पाल्मर ने कहा किराजनयिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने इन कदमों का खुलासा करने से इनकार कर दिया। लेकिन मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि खतरे वाले देशों में तैनात इस्राइली राजनयिकों से अपने घर से ही काम करने को कहा गया है।

ईरान ने विदेश नीति के तौर पर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को अपना रखा है। वह हमलों के लिए छद्म रूप से हिजबुल्ला का इस्तेमाल करता रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को उसके खिलाफ कदम उठाने चाहिए।
इस्राइल का यूएन प्रमुख को पत्र


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
RAM PYARE YADAV, BANGALORE
आइ एम सपोर्टिग सच टाइप ऑफ़ एक्शन.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132