|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:43 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

शरणार्थियों की रिहाई को यूएन जाएगा द.कोरिया

सोल/वार्ता।
Story Update : Tuesday, February 21, 2012    3:28 PM
Korea will go to UN for refugees release

दक्षिण कोरिया ने हाल ही में चीन में गिरफ्तार उत्तर कोरियाई शरणार्थियों की रिहाई और उन्हें दक्षिण कोरिया भेजने के मसले को संयुक्त राष्ट्र में उठाने का फैसला किया है। उसने घोषणा की है कि वह इस मसले पर अगले हफ्ते आयोजित संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन जुटाएगा।

सख्त सजा से बचाने का प्रयास
दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि चीन में गिरफ्तार उत्तर कोरियाई नागरिकों को स्वदेश भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि गिरफ्तार शरणार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें सख्त सजा भुगतनी पड़ सकती है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और दक्षिण कोरियाई सांसदों का कहना है कि इन नागरिकों की संख्या 30 है, जबकि विदेश मंत्रालय ने उनकी संख्या की पुष्टि नहीं की है।

बीजिंग दूतावास में फंसे हैं 11 लोग
मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कोरिया चीन से लगातार अपील करता रहा है कि वह पिछले महीने शेनयांग से गिरफ्तार किए गए लोगों में से कम से कम 10 को स्वदेश नहीं भेजे। उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध फिलहाल बहुत अच्छे नहीं हैं। ऐसे में हम गिरफ्तार लोगों की रिहाई के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगने की कोशिश करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि 11 उत्तर कोरियाई नागरिक पिछले तीन वर्षों से बीजिंग स्थित दक्षिण कोरियाई दूतावास में फंसे हुए हैं, क्योंकि चीन ने उन्हें दक्षिण कोरिया भेजने से इनकार कर दिया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132