|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:46 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

ईरान पर लगे कडे़ प्रतिबंधः इजरायल

टोक्यो/रायटर।
Story Update : Sunday, February 19, 2012    10:20 AM
severe restrictions on Iran Israel

इजरायल ने परमाणु हथियार बनाने में जुटे ईरान पर कडे़ प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। इजरायल के रक्षा मंत्री ईहुद बराक ने यहां शनिवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि ईरान भविष्य में पश्चिम एशिया के लिए खतरनाक राष्ट्र साबित होगा।

बन सकता है पूरी दुनिया के लिए खतरा
इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि तेहरान पर ऐसे सख्त प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए, जिससे वह परमाणु कार्यक्रम से पीछे हटने को मजबूर हो जाए। उन्होंने कहा कि ईरान इजरायल के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये खतरा बन सकता है। बराक ने कहा कि हमें ईरान पर प्रतिबंध लागू करने की गति तेज करनी होगी। ईरान पर कडे़ से कडे़ प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए ताकि वहां के हुक्मरान खुद से सवाल करने पर मजबूर हो जाएं कि उन्हें परमाणु कार्यक्रम से पीछे हट जाना चाहिए या दुनिया से अलग-थलग होने का खामियाजा भुगतने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

लगातार कर रहा है यूरेनियम संवर्धन
बराक ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा ईरान पर प्रतिबंध लागू किए जाने के बावजूद उन्हें नहीं लगता कि तेहरान परमाणु हथियार बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा से पीछे हट जाएगा। उन्होनें अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा है जिससे लगे कि ईरान परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र और कई पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद ईरान यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को बंद नहीं कर रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
4 परमाणु बम बना सकता है ईरानः इजरायल
ईरान नहीं झुका तो मई में हमला करेगा इजरायल
खुद को अलग-थलग होने से बचाए इजरायल
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132