पाक प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के सुर्खियों में बने अदालती अवमानना मामले में पाक उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई 28 फरवरी तक स्थगित कर दी। इससे पूर्व उच्चतम न्यायालय की सात सदस्यीय पीठ ने बुधवार को इस मामले पर सुनवाई दोबारा शुरू की। इस दौरान एटार्नी जनरल सैयद मौलवी अनवर उल हक ने मामले से संबद्घ साक्ष्य पेश किए दस्तावेजों के दाखिल किए जाने के बाद न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई 28 फरवरी तक स्थगित कर दी।
सूत्रों के अनुसार अब अदालत इन साक्ष्यों की पड़ताल करेगी। सात सदस्यीय खंडपीठ की अध्यक्षता न्यायमूर्ति नसीर उल मुल्क कर रहे हैं। इसके अलावा खंडपीठ में न्यायमूर्ति आसिफ सईद खान खोसा, सरमद जलाल उस्मानी, एजाज अफजल खान, एजाज अहमद चौधरी. गुलजार अहमद तथा मोहम्मद एथर सईथा हैं।
0
खबर पर अपनी राय दें