|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:51 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

भारत-पाक ने करार की अवधि बढ़ाई

इसलामाबाद/नई दिल्ली।
Story Update : Tuesday, February 21, 2012    11:22 PM
India Pakistans pact extended

भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को परमाणु हथियारों से संबंधित हादसों के खतरे को कम करने संबंधी समझौते को और पांच साल बढ़ाने की घोषणा की। दोनों देशों ने इस समझौते के सोमवार को समयसीमा पूरी होने के बाद इसे बढ़ाने का फैसला किया।

छठे राउंड की वार्ता के दौरान सहमति बनी
इस समझौते पर दोनों देशों के बीच गत वर्ष 27 दिसंबर 2011 को इसलामाबाद में हुई परमाणु विश्वास बहाली के उपायों पर विशेषज्ञों की छठे राउंड की वार्ता के दौरान सहमति बनी गई थी। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 21 फरवरी 2007 के परमाणु हथियारों से संबंधित हादसों के खतरे को कम करने संबंधी समझौते के आर्टिकल 8 के अनुसार दोनों देश इसे अगले पांच साल और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। यह समझौता 21 फरवरी 2007 को प्रारंभिक पांच की समय सीमा के लिए लागू किया गया था।

अतिरिक्त कदमों के लिए प्रस्तावों पर चर्चा
वहीं दूसरी ओर इसलामाबाद में पाकिस्तान विदेश विभाग के एक बयान में कहा गया है कि इस समझौते का उद्देश्य परमाणु हथियारों से संबंधित दुर्घटनाओं के खतरे को कम करना है। गत वर्ष दिसंबर में हुई वार्ता के दौरान भारत और पाकिस्तान ने दो अहम समझौतों बैलेस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की पूर्व सूचना और परमाणु हथियारों से संबंधित हादसों के खतरे को कम करने संबंधी समझौतों के विस्तार के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। दोनों पक्षों ने वर्तमान परमाणु और पारस्परिक विश्वास बहाली के उपायों की समीक्षा की थी और जिन क्षेत्रों में दोनों देश आगे बढ़ सकते हैं, उन इलाकों में अतिरिक्त कदमों के लिए प्रस्तावों पर चर्चा की थी। इन प्रस्तावों में दोनों देशों की नौसेनाओं के समुद्र में हादसों से बचने संबंधी समझौता भी एक था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
दस अरब डॉलर का होगा भारत-पाक व्यापार
भारत-पाक के सामान्य संबंध जरूरी : गिलानी
भारत-पाक तीन समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर
'सजा पूरी कर चुके कैदियों को रिहा करें भारत-पाक'
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132