|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:52 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाक नौसेना में पी3सी ओरियन विमान शामिल

इसलामाबाद।
Story Update : Tuesday, February 21, 2012    11:21 PM
Pakistan Navy P3C Orion aircraft

पाकिस्तान ने मंगलवार को अमेरिका की सहायता से मॉडीफाइड किए गए दो पी3सी ओरियन समुद्री निगरानी विमानों को अपनी नौसेना में शामिल किया। इन विमानों को कराची में नेवल एयरबेस पर आयोजित एक समारोह के दौरान शामिल किया गया। विदेश सैन्य फंडिंग प्रोग्राम के तहत अमेरिका ने इन विमानों को सेंसर और माडर्न वैमानिकी से सुसज्जित करने में सहायता उपलब्ध कराई है।

विमान निगरानी क्षमता में बढ़ोतरी
नौसेना के एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी नौसेना को अमेरिका से ऐसे छह विमान दो-दो के सेट में मिलने हैं। दो विमानों के पहले बैच को 2010 में नौसेना में शामिल किया गया था। बयान में यह भी कहा गया है कि मॉडीफाइड विमान निगरानी क्षमता में बढ़ोतरी हुई है जो कि नौसेना को उत्तरी अरब सागर में अपने अहम हितों पर नजर रखने में मददगार होंगे। पिछले साल मई में कराची के नेवल एयरबेस पर आतंकी हमले में दो पी3सी ओरियन समुद्री निगरानी विमान नष्ट हो गए थे। इस आतंकी हमले में 10 सुरक्षा कर्मी भी मारे गए थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132