|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:55 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाक ने निगेटिव ट्रेड लिस्ट पर विचार विमर्श शुरू किया : रिपोर्ट

इसलामाबाद।
Story Update : Tuesday, February 21, 2012    11:18 PM
Pakistan began to discuss the negative trade list

पाकिस्तानी प्रशासन ने निगेटिव ट्रेड लिस्ट में शामिल किए जाने वाले आइटमों की पहचान को अंतिम रूप देने के लिए अहम विचार विमर्श शुरू कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के साथ व्यापार संबंधों को सामान्य बनाने के तहत उठाए जा रहे कदमों का यह एक हिस्सा है।

पाकिस्तानी वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को अन्य मंत्रालयों और विभागों के साथ निगेटिव लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्श शुरू किया। डॉन समाचार पत्र ने मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा है कि वाणिज्य मंत्रालय इस मामले पर विचार विमर्श की प्रक्रिया को एक हफ्ते के अंदर अंतिम रूप दे देगा।

अधिकारी ने कहा कि विचार विमर्श के बाद फरवरी के अंत में औपचारिक प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा। यह समय सीमा पाकिस्तान सरकार ने तय की है। समाचार पत्र ने वाणिज्य मंत्रालय में सूत्र के हवाले से कहा कि पूरे मंत्रालय की मशीनरी मात्र एक ही एजेंडे पर काम कर रही है कि भारत के साथ दशकों पुरानी ट्रेड लिस्ट में बदलाव करने वाले प्रस्ताव को अगली कैबिनेट बैठक में पास करा लिया जाए। वाणिज्य मंत्रालय ने अतिरिक्त 2000 आइटमों के लिए पाकिस्तानी मार्केट को खोलने का प्रस्ताव किया था। वर्तमान में पॉजिटिव लिस्ट में शामिल 1946 आइटमों का ही भारत से आयात किया जा सकता है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132