लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार अपने पाकिस्तानी समकक्ष फहमीदा मिर्जा के बुलावे पर मंगलवार को पाकिस्तान पहुंच गईं। आधिकारिक दौरे पर कुमार अपने संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गई हैं। यात्रा के दौरान लोकसभा अध्यक्ष पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, संसद के निम्न सदन के अध्यक्ष मिर्जा और उच्च सदन के अध्यक्ष फारुक नाइक से मुलाकात करेंगी।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री बी पी वैश्य और शहनवाज हुसैन भी हैं। ये लोग लाहौर में पंजाब के गवर्नर, मुख्यमंत्री व प्रांतीय असेंबली के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे तक्षशिला स्थित बौद्घ धरोहर देखने जाएंगे। भारत-पाक संसदीय मित्र दल के लोगों से मुलाकात भी प्रस्तावित है।
0
खबर पर अपनी राय दें