|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 8:57 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

कठपुतली सरकार का सपना कभी पूरा नहीं होगा

इसलामाबाद।
Story Update : Monday, February 20, 2012    9:28 PM
Puppet government in Afghanistan would never dream of Pakistan Karzai

एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा है कि अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई को लगता है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद पाकिस्तान वहां एक कठपुतली सरकार बनाना चाहता है। पिछले हफ्ते इसलामाबाद में पाकिस्तानी सैन्य और असैन्य नेतृत्व के साथ करजई की मुलाकातों से वाकिफ अधिकारी ने कहा कि करजई का मानना है कि इसलामाबाद अफगानिस्तान पर इंतजार करो और गेम खेलो का रवैया अपना रहा है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अधिकारी के हवाले से कहा कि अफगान राष्ट्रपति का सोचना है कि हम तालिबान के साथ शांति वार्ता में आगे नहीं बढ़ रहे हैं।

करजई को इस बात की भी आशंका
वह मानते हैं कि हम अमेरिकी सैनिकों के क्षेत्र छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं और इसके बाद ही अपनी चाल चलेंगे। अधिकारी ने यह भी कहा कि करजई को इस बात की भी आशंका है कि पाकिस्तानी सुरक्षा प्रतिष्ठान काबुल में अपनी पसंद की सरकार बनाना चाहते हैं जैसा कि वे 80 के दशक में कर भी चुके हैं। अधिकारी ने करजई के हवाले से कहा कि यदि यह आपकी इच्छा है तो इस बारे में भूल जाइए। मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो अमेरिका इस क्षेत्र को छोड़ने वाले हैं और न ही आप स्थितियों को अपने अनुसार करने में सक्षम होंगे जैसा कि आप पहले भी कर चुके हैं।

पाक को अफगान नेता के आरोपों से धक्का लगा
हालांकि अधिकारी ने अफगान राष्ट्रपति के आकलन को खारिज करते हुए कहा कि इसलामाबाद का अफगानिस्तान के लिए कोई भी छिपा हुआ एजेंडा नहीं है। उसने यह भी कहा कि करजई के बयान उनके देश में शांति और समृद्धि लाने में नेतृत्व करने में विफल रहने की हताशा को दर्शाता है। इसलामाबाद में अपनी मुलाकातों में करजई ने दो टूक शब्दों में मांग की थी कि पाकिस्तान तालिबान नेताओं को उनके साथ वार्ता के लिए तैयार करे। एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तानी पक्ष को अफगान नेता के आरोपों से धक्का लगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने अफगानिस्तान प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बातचीत को जटिल और गंभीर करार दिया था और सफाई दी थी कि इसलामाबाद को मुल्ला उमर कहां पर है, के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
करजई कर रहे तालिबान से वार्ता की तैयारी
हामिद करजई से मिलने पहुंचे ग्रोसमैन
एक महीने में अफगान बंदी सौंपे अमेरिकाः करजई
पाकिस्तान से चलता है आतंक का नेटवर्क: करजई
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132