|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:02 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

बैंकाक धमाके: थाई पुलिस ने बाइक बरामद की

बैंकाक/एजेंसी।
Story Update : Monday, February 20, 2012    1:42 AM
Bangkok blast Thai police recovered the bike

थाईलैंड की राजधानी में तिहरे धमाकों की जांच कर रही पुलिस ने एक मोटर साइकिल बरामद की है। संदेह है कि ब्लास्ट मामले में हिरासत में लिए गए ईरानियों ने इस मोटर साइकिल को सड़क पर छोड़ा था। जांचकर्ता यह तफ्तीश भी कर रहे हैं कि कहीं इस मोटर साइकिल का हमलों के लिए इस्तेमाल करने की योजना तो नहीं थी।

थाईलैंड के उप पुलिस प्रमुख पनसिरी प्ररापावत ने बताया कि बिजली के उपकरणों की मरम्मत करने वाले एक दुकानदार ने इस मोटर साइकिल के बारे में पुलिस को सूचना दी थी। यह उसकी दुकान के सामने लंबे समय से खड़ी थी। बम डिस्पोजल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मोटर साइकिल की जांच की है। इसे मामले से जुड़े एक संदिग्ध मसूद सेदागतजादेह ने क्लोंग तान क्षेत्र से खरीदा था।

मसूद को बुधवार को कुआलालंपुर (मलयेशिया) से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले से जुड़े दो ईरानी इस समय बैंकाक में हिरासत में हैं। तीसरा संदिग्ध मसूद सेदागत जादेह है जबकि चौथी संदिग्ध एक महिला लैला रोहानी है जो ईरान भाग चुकी है। समाचार पत्र ‘बैंकाक पोस्ट’ के मुताबिक, पुलिस को मोटर साइकिल की सीट के नीचे से ‘सेजील’ शब्द लिखा हुआ स्टिकर मिला है। गौरतलब है कि इजरायल पर रॉकेट और मोर्टार हमले में फलस्तीनी आतंकी ‘सेजील स्टोन्स’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका ने बैंकाक में आतंकी हमले की आशंका जताई
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132