|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:02 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

हसीना का प्रस्ताव, वर्ल्ड बैंक प्रमुख बनें यूनुस

ढाका।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    11:36 PM
Hasinas offer to be the World Bank Yunus

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस को वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव किया है। वर्ष 2011 में यूनुस को ग्रामीण बैंक के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। बांग्लादेश की माइक्रो बैंक के जनक यूनुस के इसके बाद हसीना सरकार के साथ रिश्ते अच्छे नहीं माने जा रहे थे।

पीएम हसीना के एक नजदीकी ने पीटीआई को यह जानकारी दी है कि उन्होंने इसके लिए यूरोपियन यूनियन से अनुरोध किया है। हालांकि यूएनबी न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि हसीना ने देश के दौरे पर आए ईयू की संसद के सदस्य से यह अनुरोध किया है। गौरतलब है कि यूनुस द्वारा स्थापित बैंक ने बांग्लादेश में गरीबी दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। सूत्र के अनुसार प्रधानमंत्री हसीना समझतीं हैं कि 70 वर्षीय यूनुस के बैंकिंग क्षेत्र में योगदान को लेकर दुनिया में उनका काफी सम्मान है।

रिपोर्ट के अनुसार हसीना ने इस संबंध में अनुरोध तब किया जब ईयू की संसद के सदस्य जीन लॉम्बर्ट उनसे मुलाकात करने प्रधानमंत्री कार्यालय आए। उल्लेखनीय है कि यूनुस को गरीब लोगों के लिए बैकिंग नेटवर्क विकसित करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। यूनुस ने तकरीबन तीन दशक पहले बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक की स्थापना की थी। यूनुस ने इस बैंक के प्रमुख के पद से हटाए जाने के सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती दी थी, लेकिन सर्वोच्च अदालत से कानूनी लड़ाई हारने के बाद बैंक प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि मौजूदा वर्ल्ड बैंक के प्रमुख रॉबर्ट जोएलिक का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132