|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:04 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

नाशीद अब भारत से संतुष्ट

माले।
Story Update : Thursday, February 16, 2012    3:59 AM
Nasheed satisfied with India

मालदीव के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद ने कहा है देश के राजनीतिक संकट को सुलझाने के लिए भारत के दृष्टिकोण से वह बहुत अधिक संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने विदेश सचिव को यहां भेजकर स्थिति को सुधारने का प्रयास किया है। भारतीय उच्चायोग में विदेश सचिव रंजन मथाई से बैठक के बाद नाशीद ने कहा कि चर्चा आशाजनक थी।

मालदीव के लोगों में भारतीयों की विशेष रुचि
मालदीव पहुंचते ही मथाई ने राष्ट्रपति मोहम्मद वाहिद हसन से उनके निवास पर मुलाकात की। दोनों बैठकें करीब एक घंटे तक चली। इससे पहले नाशीद ने मालदीव के राजनीतिक संकट पर भारत के रुख पर निराशा जाहिर की थी। पर अब उन्होंने संतुष्टि जताई है। भारत के विदेश सचिव के दौरे से उत्साहित नाशीद ने कहा कि मैं भारत के रुख से संतुष्ट हूं। मेरा मानना है कि मालदीव के लोगों में भारतीयों की विशेष रुचि है। विशेष विमान से मालदीव पहुंचे नाशीद बृहस्पतिवार को कई लोगों के साथ मुलाकात करेंगे।

गयूम के नजदीकी बनेंगे उप राष्ट्रपति
मालदीव के नए राष्ट्रपति ने मौमून अब्दुल गयूम की सरकार में मंत्री रहे मोहम्मद वाहिद दीन को उप राष्ट्रपति नियुक्त किया है। प्रेस सचिव मासूद इमाद ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने उनके नाम की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को उनका नाम संसद में भेजा जाएगा।’ मालदीव के संविधान के अनुसार उप राष्ट्रपति के नाम पर संसद की स्वीकृति आवश्यक है। दीन की नियुक्ति से पहले राष्ट्रपति मोहम्मद वाहिद हसन ने जोर देकर कहा था कि हम उस व्यक्ति को उप राष्ट्रपति नियुक्त करेंगे, जिसका कोई राजनीतिक संबंध न हो।

नाशीद का पुलिस समन लेने से इनकार
राष्ट्रपति पद पर रहते हुए एक शीर्ष जज को गिरफ्तार करने का आदेश देने के विवादास्पद मामले में मोहम्मद नाशीद ने पुलिस समन को खारिज कर दिया है। समन में इस मसले पर उनसे अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया था। नाशीद की पार्टी ने दावा किया है कि उन्हें अभी भी मालदीव के लोगों का समर्थन प्राप्त है क्योंकि वे मुअम्मर गद्दाफी और सद्दाम हुसैन जैसे तानाशाह नहीं थे। पूर्व राष्ट्रपति के करीबी सूत्रों ने बताया कि 44 वर्षीय नाशीद पुलिस से कुछ नहीं कहेंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मालदीव में नाशीद समर्थकों का प्रदर्शन
मालदीव की नई सरकार वैधानिकः अमेरिका
मालदीव घटनाक्रम पर विशेष दूत भेजेगा भारत
मालदीव में गठबंधन सरकार की तैयारी
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132