|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:05 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

नेपाल के दागी मंत्री पार्टी से भी निलंबित

काठमांडू।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    11:35 PM
Nepals tainted minister suspended from party

नेपाल में भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए मधेशी नेता जय प्रकाश गुप्ता को बुधवार को उनकी पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया। गुप्ता नेपाल के पहले ऐसे मंत्री हैं, जिन्हें मंत्री रहते भ्रष्टाचार के आरोप में जेल हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय मूल के सूचना और संचार मंत्री जयप्रकाश गुप्ता को भ्रष्टाचार का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी।

कोर्ट ने अवैध तरीके से अकूत संपत्ति जुटाने के आरोप में डेढ़ साल की कैद सजा सुनाई तथा 84 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। मधेसी पीपुल्स फोरम रिपब्लिकन पार्टी (एमपीआरएफ-आर) ने बुधवार को आपात बैठक बुलाकर 52 वर्षीय सूचना व संचार मंत्री तथा पार्टी अध्यक्ष पद से गुप्ता को निलंबित करने का निर्णय लिया। पार्टी ने अपने बयान में कहा कि गुप्ता पर अपराध सिद्घ होने के बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की है।

बृहस्पतिवार को केंद्रीय कमेटी की बैठक बुलाई गई हैं, जहां गुप्ता पर कोर्ट के फैसले व पार्टी की आगे की रणनीतियों पर चर्चा होगी। करीब दो साल पहले एमपीआरएफ नेपाल से अलग होकर गुप्ता ने ही यह पार्टी बनाई थी। इससे पहले एक अन्य पार्टी नेता बी पी यादव को पासपोर्ट के दुरुपयोग का दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132