|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:09 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

मालदीव के राष्ट्रपति वाहिद ने MDP को लिखा पत्र

माले।
Story Update : Thursday, February 16, 2012    10:23 PM
The new president of Maldives Wahid wrote MDP

राजनीतिक संकट का सामना कर रहे मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद वाहिद हसन ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट कर दिया कि देश में आम चुनाव अपने निर्धारित समय 2013 में ही होंगे। वाहिद ने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद की पार्टी एमडीपी से राष्ट्रीय एकता सरकार में शामिल होने की अपील की है। हालांकि नाशीद की पार्टी ने वाहिद के प्रस्ताव को ठुकराया दिया है और देश में नए चुनाव की मांग की है।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति वाहिद हसन ने एक पत्र नाशीद की पार्टी मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को भेजकर उनसे 20 फरवरी से पहले राष्ट्रीय एकता सरकार में शामिल होने के अपने फैसले की जानकारी देने को अनुरोध किया है। हालांकि एमडीपी ने कहा है कि उसने सरकार को अवगत दिया है कि वह नए शासन को मान्यता नहीं देते हैं। इस वजह से वे सरकार में शामिल नहीं होंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि हमने उन्हें आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है कि हम सरकार में शामिल नहीं होंगे। पार्टी ने एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें सरकार को मान्यता नहीं दी गई है।

वाहिद सरकार ने यह कदम भारतीय विदेश सचिव रंजन मथाई के दोनों पक्षों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात के एक दिन बाद उठाया है। बुधवार को माले पहुंचे मथाई ने वाहिद और नाशीद से मुलाकात की थी। भारत के रुख को लेकर अपनी निराशा जता चुके नाशीद ने मथाई से मुलाकात के बाद कहा कि वह अब भारत के रुख से बहुत अधिक संतुष्ट हैं। नाशीद ने कहा कि यह मुलाकात काफी आशाजनक है।

राष्ट्रपति वाहिद ने एमडीपी अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में राजनीतिक टकराव के समाधान और आगे बढ़ने के उपायों की जरूरत पर बल दिया है। बंदूक की नोंक पर सत्ता से बेदखल किए जाने का दावा करने वाले पूर्व राष्ट्रपति नाशीद ने देश में नए चुनाव कराने की मांग की है लेकिन नई सरकार ने कहा कि चुनाव अपने निर्धारित समय नवंबर 2013 में ही होंगे। नाशीद की पार्टी देश की जनता पर अपनी मजबूत पकड़ साबित करने के लिए शुक्रवार को बड़ी रैली करने जा रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि मालदीव के सशस्त्र बलों ने बृहस्पतिवार की सुबह सौहार्द और एकता प्रदर्शित करने के लिए वाक किया। बड़ी संख्या में मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) के अधिकारियों ने वाक में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय नारे लगाए और राष्ट्र ध्वज लहराए।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मालदीव में नाशीद समर्थकों का प्रदर्शन
मालदीव की नई सरकार वैधानिकः अमेरिका
मालदीव घटनाक्रम पर विशेष दूत भेजेगा भारत
मालदीव में अस्थिरता, श्रीलंका में नशीद परिवार
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132