|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:10 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

मालदीव में वहीद सरकार का एक और विस्तार

माले।
Story Update : Sunday, February 19, 2012    10:06 PM
Waheed expansion of government in the Maldives

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने रविवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद की देश में जल्द चुनाव की तारीख निर्धारित किए जाने की मांग के बीच पूर्व तानाशाह अब्दुल गयूम की बेटी को अहम विदेश मंत्रालय सौंपा गया है। वहीद ने शेख शहीम अली सईद को इसलामिक मामलों का मंत्री और मोहम्मद मुइजजू को हाउसिंग और एनवायरमेंट मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति ने पूर्व तानाशाह अब्दुल गयूम की बेटी धुनिया मौमून को विदेश राज्य मंत्री नियुक्त किया है।

देश में जारी राजनीतिक अशांति पर चर्चा
विदेश मंत्री का अभी भी खाली है। पूर्व राष्ट्रपति नाशीद के सत्ता से हटने की परिस्थितियों की जांच करने माले पहुंचे कॉमनवेल्थ मंत्रिस्तरीय मिशन ने नए राष्ट्रपति वहीद से मुलाकात की और देश में जारी राजनीतिक अशांति पर चर्चा की। यह मुलाकात राष्ट्रपति कार्यालय में हुई। बातचीत के दौरान राजनीतिक संकट के समाधान के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर फोकस रहा।

ग्रुप अच्छी और निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करेगा
राष्ट्रपति ने मिशन को उनकी जांच में पूरी तरह से मदद और सहयोग करने का आश्वासन दिया। 54 देशों के लोकतंत्र पर निगरानी करने वाला कॉमनवेल्थ मंत्रिस्तरीय एक्शन ग्रुप यहां पूर्व राष्ट्रपति नाशीद के पद छोड़ने की जांच करने आया है।वहीद ने उम्मीद जताई कि एक्शन ग्रुप अच्छी और निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करेगा। वहीद ने दल को बताया कि सरकार देश के संविधान और नियमों के तहत मामले के समाधान को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर नाशीद की पार्टी एमडीपी के अध्यक्ष इब्राहिम दीदी ने कहा कि वे अब रैलियों या जनसभाओं में पार्टी की तरफ से हिस्सा नहीं लेंगे


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मालदीव में नाशीद समर्थकों का प्रदर्शन
मालदीव की नई सरकार वैधानिकः अमेरिका
मालदीव घटनाक्रम पर विशेष दूत भेजेगा भारत
मालदीव में अस्थिरता, श्रीलंका में नशीद परिवार
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132