|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:17 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

दिल्ली-सहारनपुर का लेआउट प्लान तैयार

वसुंधरा/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    3:46 AM
Delhi Saharanpur planning the layout

चुनाव के तुरंत बाद लोगों को करीब 5 हजार फ्लैट्स का तोहफा देने की तैयारी आवास विकास परिषद ने पूरी कर ली है। चुनावी ब्रेक में आविप अधिकारियों ने योजना का होमवर्क पूरा कर लिया है। ले-आउट प्लान तैयार कर अधिकारी योजना का ड्रा और निर्माण के टेंडर करने की तैयारी में जुट गए हैं।

इस स्कीम को अच्छा रिस्पांस मिला
नवंबर के आखिरी सप्ताह में आविप ने दिल्ली-सहारनपुर योजना लांच की थी। छह लाख से 21 लाख रुपए तक के मकान यहां बनाए जाने हैं। इस स्कीम को अच्छा रिस्पांस मिला। आवास आयुक्त पीवी जगनमोहन ने बताया कि योजना की पूरी तैयारी कर ली गई है। सिद्वार्थ विहार को चुनाव के तुरंत बाद रीलांच किया जाएगा वहीं दिल्ली-सहारनपुर का ड्रा निकाला जाएगा।

दो साल में पूरी होगी योजना
अधिकारियों की मानें तो दिल्ली-सहारनपुर के निर्माण का काम चुनाव बाद बेहद तेजी से होगा। अधिकारियों की कोशिश है कि फ्लैटों का पजेशन आवंटियों को समय पर दे दिया जाए। योजना का लेआउट प्लान तैयार हो चुका है। टेंडर होते ही इस पर काम शुरू होगा।

दिल्ली से जुड़ने का काम भी होगा पूरा
सड़क और सेक्टरों के निर्माण का काम चुनाव से पहले ही पूरा कर दिया गया है। अधिकारियों की मानें तो योजना को दिल्ली से जोड़ने वाली रोड का आधा काम हो चुका है। टेंडर होते ही इसे पक्की रोड बना दिया जाएगा। यह रोड दिल्ली की वजीराबाद रोड से जुड़ेगी। इसके बाद योजना के फ्लैटों की दिल्ली से दूरी सिर्फ दो मिनट की रह जाएगी। अधिकारियों की मानें तो इस सड़क का काम चुनाव के बाद एक माह में पूरा हो जाएगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132