|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:18 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

एनसीटीसी पर राजनीति नहीं हो :सिंघवी

चेन्नई/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    1:44 PM
Dont politicise NCTC Singhvi

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रस्तावित राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) का विरोध कर रहे दलों से इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का आग्रह करते हुए सभी राज्य सरकारों से सहयोग करने की अपील की है।

मुद्दे का राजनीतिकरण न हो
सिंघवी ने यहां पत्रकारों से कहा कि एनसीटीसी मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। एनसीटीसी को राज्यों के मामलों में हस्तक्षेप बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनसीटीसी से राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एनसीटीसी को लागू करने का मकसद राज्य सरकारों के मामलों में हस्तक्षेप करना नहीं है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की।

राज्य सरकारों से सहयोग की अपेक्षा
सिंघवी ने एनसीटीसी का विरोध कर रहे सभी लोगों से राष्ट्रीय हित में सहयोग देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील करता हूं और सभी राज्य सरकारों से सहयोग की अपेक्षा करता हूं। एनसीटीसी का विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने विरोध किया है
जिनमें तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी शामिल है।

विरोध करना संघीय व्यवस्था पर हमला
इन सभी ने एनसीटीसी का विरोध करते हुए कहा कि यह संघीय व्यवस्था पर हमला होगा और यह राज्य सरकारों के अधिकारों में हस्तक्षेप है। इन सभी ने राज्य सरकार से एनसीटीसी के गठन का निर्णय वापस लेने की मांग की।
केंद्र सरकार के चुनाव आयोग के मामलो में हस्तक्षेप करने के प्रयास संबंधी भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए सिंघवी ने कहा कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इस तरह के आरोप लगाये जाने से बाज आना चाहिए। इतालवी जहाज से हुई गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरों की मारे जाने के सवाल पर सिंघवी ने कहा कि केंद्र सरकार कानून के मुताबिक सभी कदम उठा रही है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
एनसीटीसी के विरोध में उतरी भाजपा
एनसीटीसी के विरोध में राजनीतिक दल भी
एनसीटीसी पर 9 सीएम विरोध में
पहली मार्च को होगा एनसीटीसी का गठन
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132