|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:18 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

WB: माकपा के दो नेताओं की हत्या

कोलकाता/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    3:09 PM
Former CPM MLA among two killed in attack in West Bengal

पश्चिम बंगाल के व‌र्द्धमान जिले में बुधवार को एक जुलूस के दौरान हुए हमले में पूर्व माकपा विधायक प्रदीप ताह समेत पार्टी के दो वरिष्ठ नेता मारे गए। माकपा कार्यकर्ताओं ने हमले के लिए तृणमूल काग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

जिला पुलिस अधीक्षक एस ए एम मिर्जा का कहना है कि व‌र्द्धमान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पूर्व विधायक ताह को मृत घोषित कर दिया गया। माकपा के जिला सचिव कमल गायन ने कोलकाता अस्पताल में दम तोड़ दिया। ताह व‌र्द्धमान उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।

मिर्जा ने कहा कि हमलोग इस घटना की जाच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि माकपा कार्यकर्ताओं ने 28 फरवरी को देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल के समर्थन में इलाके में जुलूस निकाला था। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने भाला, रॉड और लाठी से हमला कर दिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132