|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 9:19 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

मारे गए मछुआरे के परिवार ने मांगे एक करोड़

तिरूअनंतपुरम/इंटरनेट डेस्‍क।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    1:29 PM
Indian Fishermans family seeks Rs 1 crore compensation

इटली के व्यापारिक जहाज 'एनरिका लेक्सी' पर सवार सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में मारे गए दो भारतीय मछुआरों में से एक के परिवार ने जहाज कंपनी पर मुकदमा दर्ज करा एक करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है।

तट से जाने की इजाजत नहीं मिले
परिवार ने मांग की है कि जब तक हर्जाने की रकम नहीं दी जाती जहाज को केरल के तट से जाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। मालूम हो कि जहाज पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरों की मौत हो गई थी। इस मामले में उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

भारतीय कानून के मुताबिक कार्रवाई
इटली के अधिकारियों के साथ बातचीत का नेतृत्व करने कोच्चि पुलिस आयुक्त एमआर अजीत कुमार के अनुसार पोत का मालिक मामले में केरल पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने पर पहले ही सहमति जता चुका है। कानूनी औपचारिकता पूरी होने के बाद पोत को इटली के हवाले किया जाएगा। चालक दल के सदस्यों पर भारतीय कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
इटली ने जमाई धौंस मछुआरों की मौत की जांच सौंपने का कहा
दो नौसैनिकों को भारत को सौंपेगा इटली का जहाज
मछुआरों पर फायरिंग का इटली से जताया विरोध
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132